इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की नौसेना के कमान्डर एडमिरल अली फ़िदवी ने कहा कि हमारी सेना शत्रुओं के हर प्रकार के आक्रमण का मुक़ाबला करने को पूर्ण रूप से तैयार है। हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि शत्रुओं के हर प्रकार के संभावित आक्रमण का सिपाहे पासदारान की नौसेना पूर्ण रूप से उत्तर देगी। एडमिरल फ़िदवी ने कहा कि जब 25 वर्ष पूर्व अतिक्रमणकारियों ने ईरान की सीमाओं और उसके प्रतिष्ठानों को अपने आक्रमण का निशाना बनाया था तो उस समय ईरान ने हुरमुज़ जलडमरू मध्य को बंद कर दिया था और अमरीका और अन्य लोग ईरान की इस कार्यवाही के मुक़ाबले में कुछ न कर सके। उन्होंने इसी प्रकार फ़ार्स की खाड़ी में अमरीकी युद्ध पोत की उपस्थिति के बारे में कहा कि अमरीका पिछले कुछ वर्षों के दौरान बारम्बार अपने युद्धपोतों को फ़ार्स की खाड़ी में लाया है और ले गया किन्तु अमरीका और पश्चिमी संचार माध्यम कभी कभी इस सामान्य विषय को बढ़ा चढ़ा कर पेश करके इसे ईरान के लिए ख़तरा बताते हैंसमाचार समाप्त.......166
14 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 329321
इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान की नौसेना के कमान्डर एडमिरल अली फ़िदवी ने कहा कि हमारी सेना शत्रुओं के हर प्रकार के आक्रमण का मुक़ाबला करने को पूर्ण रूप से तैयार है..............